ताज़ा ख़बरें

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कहा

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कहा

 

🎇 त्रिलोक न्यूज नेटवर्क

 

अचानक शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से फैंस सन्न रह गए हैं। वो महज 42 साल की थी। एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।

 

अस्पताल में आने से पहले शेफाली दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है

 

डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि “हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।” देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!