ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस ने संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर देश में थोपा था आपातकाल -डा.अवधेश जैन

भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा देश को थोपे गये आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में प्रेस कॉंफ़्रेंस आयोजित की गई।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी एवम् मीडिया पैनलिस्ट डा.अवधेश कुमार जैन ने कहा कि तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने आज से ठीक पचास साल पहले 25 जून 1975 को अपनी कुर्सी बचाने व सत्ता पर बने रहने के लालच में संविधान व लोकतंत्र की हत्त्या करते हुये देश में आपातकाल थोप दिया था। कांग्रेस पार्टी के इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब जब कांग्रेस की सत्ता संकट मे होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक में रखने से पीछे नहीं हटते। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, आज भी सिर्फ तरीकों में बदलाव हुआ है, कांग्रेस की नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।उन्होंने कहा कि सत्ता लोभ कांग्रेस का स्थायी चरित्र है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 जून 1975 को इंदिरा गाँधी को चुनाव में भ्रष्ट आचरण व सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का दोषी ठहराया और उन्हें 6 वर्ष तक किसी भी निर्वाचित पद पर रहने से अयोग्य घोषित कर दिया था, जिससे घबराकर सत्ता पर काबिज रहने के लिये इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को आतंरिक अशांति का हवाला देकर राष्ट्रपति से देश में आपातकाल लगा दिया। जिसके बाद रातोंरात प्रेस की बिजली काटी गयी, नेताओं को बंदी बनाया गया और देश में तानाशाही लाद दी गयी। संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को रौंदा गया, संसद व न्यायपालिका को अपंग बनाने का घृणित कृत्य कांग्रेस ने किया। कांग्रेस का यह काला चेहरा व चरित्र देश की जनता को जानना व समझना होगा।

आज भी कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था का हाल यह है कि वहाँ विरोध का दमन, धार्मिक तुष्टिकरण व सत्ता का अहंकार खुलेआम दिखता है। आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस आज भी राहुल- प्रियंका के इर्दगिर्द सिमटी हुई है और कांग्रेस का समूचा तंत्र परिवार के चरणों में समर्पित है। लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस के नेता आज संविधान की किताब को लेकर उसे बचाने का झूठा स्वांग रचने से बाज नही आ रहे हैं। संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने संविधान को सबसे पहले रौंदा था।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव,जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल,जिला महामन्त्री राकेश चतुर्वेदी,मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा,उपाध्यक्ष नीरज जैन,कुबेर सर्राटी,सचिन जैन,डा. लुशनसिंग राठौर,निर्माण जायसवाल,सिद्धार्थ दुबे,शिव शर्मा,दीपक शर्मा,आदित्य गुप्ता उपस्थित रहें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!