🎯 ब्रेकिंग न्यूज़
देवास सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय । स्टेशन रोड़ कट पॉइंट को खोलने का हुआ निर्णय । महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा की गई पहल । महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा – स्टेशन रोड़ तिराहे का कट पॉइंट जनहित में अविलंब खोला जाए। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत भी रहे बैठक में मौजूद।








