ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय कुश्ती में भावेश तंवर ने मेडल प्राप्त कर खंडवा एवं प्रदेश का नाम किया रोशन।

खास खबर

राष्ट्रीय कुश्ती में भावेश तंवर ने मेडल प्राप्त कर खंडवा एवं प्रदेश का नाम किया रोशन।

खंडवा ।। कुश्ती के खेल में खंडवा जिला कुश्ती का हब बनता जा रहा है। कुश्ती कोच के बिना ही कुश्ती खिलाड़ी अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में अच्छी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहें है। बालक के साथ बालिकाएं भी कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के मेडल प्राप्त कर रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 20 जून से 22 जून तक आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश टीम में खंडवा जिले से 41 kg ग्रिको रोमन स्टाइल में भावेश तंवर ने प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर मध्य प्रदेश व खंडवा जिले का नाम रोशन किया। भावेश तंवर की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष मंगल यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव,कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गुरु हीरालाल यादव, सचिव जिला कुश्ती संघ राजेंद्र पांजरे, प्रवक्ता सुनील जैन, रितेश गोयल,ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल, आसिफ खान, भोला यादव, मुन्ना यादव,शाहिद उद्दीन, अमित कंठ, महेंद्र वर्मा, सुनील शर्मा, राजेश डोंगरे आदि ने हर्ष व्यक्त कर भावेश को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!