डॉ. जीएस चौहान ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला
शोध निर्देशन, प्रशासनिक दक्षता और शैक्षणिक नेतृत्व में समृद्ध अनुभव से महाविद्यालय को मिलेगी एक नई दिशा
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशानुसार डॉ. जीएस चौहान ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है। समस्त स्टाफ ने डॉ. चौहान को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित होने की आशा व्यक्त की है।
डॉ. चौहान शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक कार्यों में समृद्ध अनुभव रखते हैं। इससे पूर्व वे कसरावद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने कई शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। वे एक वरिष्ठ शोध निर्देशक हैं और अब तक उनके मार्गदर्शन में 15 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जबकि 8 शोधार्थी वर्तमान में शोध कार्य कर रहे हैं। उनके नाम 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जो उनकी अकादमिक प्रतिबद्धता और शोध क्षेत्र में उनकी गंभीरता को दर्शाते हैं।
डॉ. चौहान मध्यप्रदेश आर्थिक परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह पद उन्हें राज्य के आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनका शिक्षा और प्रशासन में वर्षों का अनुभव प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन के लिए एक मजबूत स्तंभ सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियां और छात्र कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की अपेक्षा की जा रही है। डॉ. चौहान का कार्यभार ग्रहण करना न केवल महाविद्यालय के लिए, बल्कि समूचे खरगोन जिले के शैक्षणिक परिदृश्य के लिए एक प्रेरणादायक अवसर माना जा रहा है।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा