भीकनगांव में नल-जल योजनाओं के संचालन व पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट …
जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह के आदेशानुसार 17 व 18 जून को जनपद सभागृह भीकनगांव में नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सचिव, जीआरएस, महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ब्लॉक समन्वयक दामिनी भोसले ने नल-जल योजनाओं के संचालन व संधारण पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। वहीं प्रयोगशाला सहायक जितेंद्र गुप्ता ने पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए पीएच, हार्डनेस व अन्य परीक्षणों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा मलाकार के मार्गदर्शन में हुआ। आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक सतीश यादव ने स्व-सहायता समूहों की जलकर वसूली, संचालन व संधारण में भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति व स्व-सहायता समूहों के मध्य अनुबंध के महत्व को भी स्पष्ट किया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन की टीम से महेश पटेल व अनिता मुजाल्दे भी उपस्थित रहे।
खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।
4 hours ago
नेशनल खेलने जाते समय विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे भी विधायक कंचन तनवे की तरफ से बधाई देने पहुंचे।
4 hours ago
*भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर सागर आरतानी का समाज ने किया अभिनंदन*
17 hours ago
वन विभाग का बड़ा एक्शन: पड़वानिया में वन भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, दी कड़ी चेतावनी
21 hours ago
खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
22 hours ago
इंसानियत की मिसाल: लाचार बुजुर्ग का सहारा बने डॉक्टर और एमआर, गैंग्रीन से जूझ रहे चंपालाल को दिलाया उपचार।
22 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।
23 hours ago
*चौकी बोरगाँव थाना पंधाना पुलिस की जुआरियो के विरूध्द कि गई बड़ी कार्यवाही*
23 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पंचम दिवस ऑटो एवं शासकीय परिवहन वाहनों पर पोस्टर अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
23 hours ago
आकांक्षी विकासखंड मेंहदवानी में कलेक्टर की जनकल्याण कारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर