
उज्जैन । अस्पताल में ट्रांसफर की राजनीति के “खेल” में साइलेंस जोन में दो दिन से ढोल बजाए जा रहे हैं। प्रशासन मौन है।
दरअसल, चरक अस्पताल के सिविल सर्जन के पद पर दो ही दिन में बदलाव हो गया है। राज्य शासन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता पलसानिया को नया सिविल सर्जन बनाया है। वहीं पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अजय दिवाकर का डिंडोरी किया तबदला निरस्त कर दिया है। डॉ. पलसानिया की नियुक्ति पर चरक अस्पताल में जमकर ढोल बजे और कर्मचारी नाचे।












