
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी/ विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के सहयोग के साथ उर्स पाक की बनी योजना। आजाद चौक गरीब नवाज उर्स कमेटी द्वारा लगातार चौथे वर्ष उर्स पाक करने का संकल्प विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पूरा किया। विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नवाब खान तथा अध्यक्षता की हरिश दुवे ने की 10 जून को चादर जुलूस निकाला गया जिसमे हिन्दू मुस्लिम सभी भाईयों ने कौमी एकता का परिचय देते हुए बाबा को चादर पेस की। दूसरे दिन 11 जून को देर साम उर्स पाक कार्यक्रम का आगाज बाबा अतिथियों द्वारा चादर पोसी के साथ किया गया। कव्वाली के माध्यम से समा बाधा शहीद फरीद निजामी ने तथा सभी अतिथियों का इस्तकबाल किया गया। कमेटी ने मुख्य अतिथि कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान का शानदार स्वागत किया साथ ही शिक्षक हरिश दुवे को सम्मान पूर्वक कार्यक्रम के अध्यक्षता की बागडोर दी गयी कमेटी सदर भैया खान ने कहा की सुक्रगुजार है हम जिन्हे विधायक के रूप में प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक जैसे जन प्रतिनिधि मिले हिन्दू मुस्लिम किसी भी का कार्यक्रम हो वह सभी धार्मिक कार्यक्रमों मे अपना सहयोग देते हैं कभी किसी को निराश नही करते सभी धर्मो का सम्मान करते है। वही मुख्य अतिथि इंजीनियर नवाब खान ने कहा की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छेत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक है उनके आदेश पर उनकी तरफ से मै प्रतिनिधित्व करने आया हू आप लोगों का स्नेह प्रेम सम्मान पाकर बेहद खुशी हुई। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हमे अपना परिवार मानते हैं हमे भी उनका साथ एक परिवार की तरह ही देना चाहिए जब जब किसी ने कुछ भी मांग की वह परिवार के मुखिया का दाईतव निभाते हुए पूरा किया है तो हमारा दाईतव भी यही बनता है की जब भी विधायक जी हमे याद करे हमे उनके लिए तत्पर पूरे समर्पण और विश्वास के साथ खडा होना चाहिए। हरिश दुवे ने भी अपने उद्बोधन मे कहा की विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उदारता और हम सब के लिए समर्पण अकल्पनीय है। श्रीदुवे ने कहा की कमेटी द्वारा दिए गये सम्मान से मै अभिभूत हू सफल आयोजन का श्रेय विषेश सहयोगी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक मुख्य अतिथि इंजीनियर नवाब खान को जाता है मै कमेटी की तरफ से धन्यवाद देता हूँ। इस दौरान उपस्थिति रहे इंजीनियर नवाब खान हरिश दुवे बलराम सोनी बलराम गुप्ता साहब लाल चौधरी मो स्तफाक मसुख लाल चौधरी संदिप मिश्रा आजम खान गुडडा कबाडी भैया खान अब्दुल खान हशिब चिश्ती रियाज सकील अहम अलीम खान सद्दाम हुसैन सोनू खान रफिक खान नूर मोहम्मद आदी के साथ साथ हजारो का हुजूम मौजूद रहा सभी ने कव्वाल शहीद फरीद निजामी की कव्वाली का लुत्फ लिया और नजराना भेट कर बाबा के दरवार मे जश्न मनाया।











