ताज़ा ख़बरें

मेला तो सुहेलदेव का लगना चाहिए, सालार मसूद का नहीं, बहराइच में गरजे सीएम योगी

बहराइच में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ब्यूरो चीफ बहराइच

 

 

 

मेला तो सुहेलदेव का लगना चाहिए, सालार मसूद का नहीं, बहराइच में गरजे सीएम योगी

 

बहराइच – सीएम योगी ने बहराइच के लोगों को 1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। कार्यक्रम के दौरान योगी गरजते हुए बोले कि बहराइच में मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगेगा। विदेशी आक्रांता सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच के लोगों को बड़ी सौगात दी। बहराइच पहुंचे सीएम योगी ने 1,243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाया। विदेशी आक्रांताओं के नाम पर आयोजन नहीं होगा। बहराइच मे मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगना चाहिए। विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर नहीं। सालार मसूद का मेला बंद हो गया। इससे गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिल गई। सालर मसूद  आक्राता था उसके ऊपर मेला गुलामी का प्रतीक है। बहराइच में काजी की नहीं, महराजा सुहेलदेव की पूजा और सम्मान होना चाहिए। हम महापुरुषों का सम्मान करते हैं। डबल इंजन सरकार सम्मान दे रही है। राष्टनायकों का सम्मान होना चाहिए। वीरंगाना छलकारी देवी के नाम पर गोरखपुर में पुलिस बटालियन का गठन हुआ।इस दौरान सीएम येागी ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने क्या किया। महाराज सुहेलदेव का स्मारक पहले क्यों नहीं बना? उन्हें तो वोट बैंक की चिंता थी कि कहीं तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए और मुस्लिम वोट बैंक के नाते वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते थे।

 

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है। ये कौन लोग थे जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे लेकिन पर प्रश्न नहीं खडा कर सकता, भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बन गया है और राम का दरबार भी सज गया है। इससे पहले मोदी सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है, बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 11 वर्ष का यह कार्यकाल नए भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है। इस स्वर्णिम कालखंड के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को बधाई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!