ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

*पत्रकार गोवर्धन कुशवाहा को जान से मारने की धमकी – कोतवाली थाना मंडला में दर्ज कराई शिकायत*

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

*पत्रकार गोवर्धन कुशवाहा को जान से मारने की धमकी – कोतवाली थाना मंडला में दर्ज कराई शिकायत*

एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकार गोवर्धन कुशवाहा ने कोतवाली थाना मंडला में लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक जमीन से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद उन्हें गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवर्धन कुशवाहा ने विकासखण्ड घुघरी की ग्राम पंचायत घुघरी में स्थित कांजी हाउस की जमीन संबंधी मुद्दे पर 7 जून को एक समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर के सामने आने के बाद स्थानीय निवासी सुनील अग्रवाल और आशीष अग्रवाल द्वारा उन पर खबर हटाने का दबाव बनाया गया।गोवर्धन ने अपने आवेदन में बताया कि खबर ना हटाने पर पहले उन्हें फोन किया गया और बाद में फोन पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह वारदात रात करीब 8:30 बजे की है। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान धमकी देने वालों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और डराने वाला था,जिससे वे मानसिक रूप से काफी भयभीत हैं।पत्रकार ने मांग की है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उक्त दोनों आरोपियों की होगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पत्रकारों से जुड़ी घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए इस शिकायत को मंडला पत्रकारिता जगत में गंभीरता से लिया जा रहा है। जिले के अन्य पत्रकारों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

इनका कहना है-

प्रकरण की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

शफीक खान, थाना प्रभारी कोतवाली मंडला

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!