ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच द्वारा राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस पर हुआ आयोजन*

खास खबर

*सद्भावना मंच द्वारा राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस पर हुआ आयोजन*

खंडवा। सदभावना सदस्यों व्दारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस पर सभी मित्रों को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर सुंदर दोस्ती भरे गीतों की प्रस्तुतियां भी सदस्यों द्वारा दी गई। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर सभी उपस्थितों को बधाईयाँ देते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि दोस्ती का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें किसी तरह का समझौता नहीं होता, किसी तरह का सामाजिक बंधन नहीं होता बल्कि व्यक्ति दोस्ती को दिल से निभाता है। दोस्त खुद चुने जाते हैं और दोस्ती खुद निभाई जाती है। कहते हैं अगर आपकी जिंदगी में एक अच्छा दोस्त है तो आपकी जिंदगी संवर जाती है। इस अवसर पर मंच के प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, ओम पिल्लै, डा. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, कमल नागपाल, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, महेश मुलचंदानी, ललीत चौरे, राजेश पोरपंथ, सुभाष मीणा आदि सहित सद्भावना मंच सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!