ताज़ा ख़बरें

संपन्न:DM-SP ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सभी धार्मिक स्थलों पर रही कड़ी निगरानी

पीलीभीत में 7 जून 2025 को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में कड़ी निगरानी के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

देखें, 5 तस्वीरें…. 

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी लगातार गश्त करते रहे। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में सभी धार्मिक स्थलों पर नमाज अदा की गई।

 

नमाज के बाद अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, प्रमुख व्यक्तियों और बच्चों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इससे सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

 

सुरक्षा के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, बैंक और रेलवे स्टेशन पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!