ताज़ा ख़बरें

*खंडवा अलीराजपुर नई ब्रांडगेज रेल लाइन की मांग को लेकर खंडवा के विभिन्न संगठनों ने रेल मंत्री को किए मेल*

*खंडवा अलीराजपुर नई ब्रांडगेज रेल लाइन के लिए संकल्प पूजन की कलेक्टर एवं एसपी से मांगी स्वीकृति*

*खंडवा अलीराजपुर नई ब्रांडगेज रेल लाइन की मांग को लेकर खंडवा के विभिन्न संगठनों ने रेल मंत्री को किए मेल*

*खंडवा अलीराजपुर नई ब्रांडगेज रेल लाइन के लिए संकल्प पूजन की कलेक्टर एवं एसपी से मांगी स्वीकृति*

खण्डवा//*खंडवा के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा खंडवा अलीराजपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को मेल किए। चंद्र कुमार सांड जनमंच, प्रमोद जैन सद्भावना मंच ,सुनील जैन मीडिया प्रभारी भाजपा,देवेंद्र जैन मध्य प्रदेश लेखक संघ, दामोदर अग्रवाल पूर्व प्रचारक, भानु भाई पटेल,सुजान सिंह राठौड़ ताप्ती नर्मदा रेल लाइन जिला अध्यक्ष, सचिव योगेश कोटवाले ,डॉ डी एल बकोरिया ,सुनील बंसल आदि ने मेल के माध्यम से मांग की है कि इस परियोजना के लिए जमीनी सर्वे और ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब कार्य को शीघ्रता से आगे बढ़ाते हुए नई रेल लाइन डालने की ओर तेजी से कदम आगे बढ़ाएं जाय। ताप्ती नर्मदा रेल लाइन केंद्रीय समिति खरगोन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि समिति के अंतर्गत खंडवा ,खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिले के लोग सम्मिलित होकर दिनांक 23 जून 2025 को 1:00 बजे नर्मदा नदी के उत्तर तट पर स्थित नर्मदा मंदिर मालवाड़ा ग़णपुर चौकड़ी के पास स्वामीनारायण संप्रदाय वड़ताल धाम गुजरात के संतों के साथ निमाड़ क्षेत्र के प्रमुख संतों के कर कमलों द्वारा खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन का संकल्प पूजन किया जाएगा। 23 जून को खंडवा अलीराजपुर नई ब्रॉडगेज रेल के लिए संकल्पपूजन का आयोजन रखा गया है इसमें उपरोक्त जिलों के सैकड़ो लोग उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की स्वीकृति के लिए सभी जिले की समितियां की इकाइयों ने जिले के कलेक्टर एवं एसपी से अनुमति मांगी है । इसी तारतम्य में शुक्रवार को खंडवा में भी खंडवा जिला इकाई के अध्यक्ष सुजान सिंह राठौर,सचिव योगेश कोटवाले और चंद्र कुमार सांड आदि ने खंडवा कलेक्टर एवं एसपी को आवेदन देकर कार्यक्रम की स्वीकृति मांगी।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!