ईदुज्जुहा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
खंडवा 06 जून, 2025 – कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि 7 जून को ईदुज्जुहा का पर्व मनाया जायेगा। ईदुज्जुहा का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को 7 जून के लिए प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक की अवधि के लिए कर्त्तव्यस्थ किया जाता है।
कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यपालिक दंडाधिकारी उक्त अवधि के दौरान उनके कार्य क्षेत्र में होने वाली जन सामान्य की गतिविधियों पर दृष्टि रखेंगें तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी छोटी से छोटी घटना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे ।
कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि कहारवाड़ी मस्जिद एवं बुलंद शाहिद घासपुरा मस्जिद के लिए अपर कलेक्टर, खंडवा श्री अरविंद चौहान को कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार घासपुरा नई मस्जिद एवं गुलमोहर कॉलोनी मस्जिद के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी को, सिविल लाइन एवं हुसैन मस्जिद सलूजा कॉलोनी के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला को, गणेश तलाई मस्जिद के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निकिता मंडलोई को, दरगाह मीरपुरा मस्जिद एवं कल्लनगंज मस्जिद के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे को, फकीर पदमकुंड वार्ड मोहल्ला मस्जिद, बुधवार मस्जिद एवं पड़ावा मस्जिद के लिए तहसीलदार खण्डवा श्री महेश सोलंकी को, मोहम्मद मस्जिद पटेल कॉलोनी गणेश गौशाला के पास, मदीना मस्जिद एवं जकरिया मस्जिद छीपा कॉलोनी के लिए तहसीलदार छैगांवमाखन श्री दिवाकर सुलिया को, नूरानी मस्जिद खानशाहवली, मदरसा काजीयाना परदेशीपुरा एवं ईदगाह के लिए नायब तहसीलदार खंडवा श्री रेम सिंह बघेल को, इमलीपुरा मस्जिद, जामा मस्जिद एवं खड़कपुरा मस्जिद के लिए नायब तहसीलदार जावर श्री महादेव राठौर को, मस्जिद अक्सा रामेश्वर, कसाईपुरा मस्जिद एवं मूंदीपुरा मस्जिद के लिए नायब तहसीलदार पिपलोद श्री बलराम चौहान को कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा, पंधाना, हरसूद एवं पुनासा इस दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री के. आर. बड़ोले सम्पूर्ण शहर का भ्रमण करेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा श्री बजरंग बहादुर खण्डवा शहर का सतत भ्रमण करते रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी अद्योहस्ताक्षरकर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी खण्डवा को देंगे।
2,510 2 minutes read









