मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 के प्रेक्षण के लिए श्री नीरज दुबे को किया गया नियुक्त
खण्डवा 06 जून, 2025 – म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जनपद पंचायत सदस्य खण्डवा के वार्ड क्रं 2 के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 के प्रेक्षण के लिए श्री नीरज दुबे, भारतीय प्रशासनीय सेवा (सेवानिवृत्त), बी-1, रविशंकर नगर बोर्ड कालोनी भोपाल मो.नं. 9425679288 को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
प्रेक्षक श्री दुबे 10 जून से 14 जून तक जनपद पंचायत खण्डवा के वार्ड क्रं. 2 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही का प्रेक्षण करने हेतु भ्रमण पर रहेंगे। प्रेक्षक सर्किट हाउस खण्डवा के कक्ष क्रं. 3 में उपलब्ध रहेंगे।
2,504 Less than a minute








