
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों से भी मिले,
तीन पुलिया ब्रिज की बाधाएं जल्द दूर करने को कहा,
नागपुर भुसावल ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे,
खंडवा अलीराजपुर अंतिम सर्वे रिपोर्ट जल्द रेलवे बोर्ड भेजे, ,सांसद श्री पाटिल
खंडवा।। संसदीय क्षेत्र में रेल की समस्या एवं रेल के विकास कार्यों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दो दिवस मुंबई प्रवास के दौरान सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे के जीएम से मुलाकात कर विभिन्न रेलवे विषयों को उठाए। इसपर अधिकारियों ने कार्रवाई जल्द करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सांसद श्री पाटिल के साथ रेल समिति सदस्य मनोज सोनी मौजूद रहे। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मध्य रेल परामर्शदात्री समिति की मुंबई में पासपोर्ट महत्वपूर्ण आयोजित बैठक के सिलसिले में दो दिन के लिए मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं, इस दौरान सांसद पाटील ने सेंट्रल रेलवे के जीएम धर्मवीर मीना और अन्य विभागों के अधिकारियों से मिलकर विभिन्न रेलवे विषयों को उठाया। इसमें भुसावल नागपुर इंटरसिटी को पुनः चालू करने पर जोर दिया जिस पर जीएम मीणा ने बताया कि 22 अप्रैल को उन्होंने इस ट्रेन को पुन प्रारंभ करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भिजवाया है रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद यह ट्रेन चालू की जा सकती है, इसके साथ ही तीन पुलिया ओवर ब्रिज में रेलवे की तकनीकी बाधाओं को दूर कर निर्माण कंपनी को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की स्वीकृति का पत्र देने पर जोर दिया जिस पर अधिकारियों ने अगले कुछ ही दिनों में इसको स्वीकृति देने की बात कही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने वेस्टर्न रेलवे जीएम कार्यालय पहुंचकर डीजीएम कुलदीप जैन,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत गुप्ता चीफ इंजीनियर धीरज कुमार के साथ भी बैठक की ओंकारेश्वर से महू के बीच गेज कन्वर्जन कार्य को तेज गति से करने की बात कही,इसपर अधिकारियों ने फॉरेस्ट अनुमति की बात की इस पर सांसद पाटिल ने तुरंत डीएफओ बड़वाह से फोन पर बात कर रेलवे की अनुमति को कुछ दिनों में ही देने का आश्वासन दिया।सनावद स्टेशन के पास अंडर पास बनाने की मांग की बड़वाह स्टेशन के पास बनने वाले रेल ओवर ब्रिज की जानकारी प्राप्त की सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात की, खंडवा अलीराजपुर के बीच जल्द सर्वे पूरा कर सर्वे रिपोर्ट रेल बोर्ड को भेजने को कहा, ताकि रेल बजट में इस रेल मार्ग की स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त हो सके। रेलवे अधिकारियों द्वारा सांसद श्री पाटिल को आश्वस्त किया गया है कि वे यह कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण करेंगे।











