ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल आईल योजना के तहत 9 जून तक आवेदन आमंत्रित

खास खबर

राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल आईल योजना के तहत 9 जून तक आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 04 जून, 2025 –
 कृषि विभाग में क्रियान्वित भारत सरकार की केन्द्र पोषित येाजना ‘‘राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल आईल‘‘ (तिलहन) के अंतर्गत खाद्य तेलों पर भारत की निर्भरता को कम कर घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में सुधार करके आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उददेश्य हेतु वर्ष 2025-26 से योजना लागू की गई है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बताया गया कि योजना अनुसार जिले में सोयाबीन फसल के वैल्यू चेन क्लस्टर बनाये जायेगे, जिससे सोयाबीन फसल में नवीनतम अनुशंसित किस्मों को बढावा देने हेतु जिले के विभिन्न किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) व सहकारी संस्था या सार्वजनिक एवं निजी निगम जोकि तिलहन क्षेत्र में कार्य करते हो, का चयन वेल्यू चेन पार्टनर के रूप में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एफपीओ एवं सहकारी समिति जो कि कंपनी या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकृत होकर 3 वर्षों  का सोयाबीन फसल का अनुभव हो व 3 वर्षों में संस्था के द्वारा 9 लाख से अधिक का कारोबार किया गया हों।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बताया गया कि आवेदन पत्र विकास खंड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त कर सकते है तथा वांछित जानकारी मय सहपत्रों की सत्यापित छायाप्रति के साथ 9 जून तक कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जसवाडी रोड खण्डवा में जमा करना होगा। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। प्राप्त आवेदनो में से वरियता के आधार पर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के द्वारा प्राप्त आवेदनो का परिक्षण कर वैल्यु चौन पार्टनर का चयन किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!