ताज़ा ख़बरें

शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में 5 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला

खास खबर

शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में 5 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला
खण्डवा 04 जून, 2025 –
 रोजगार मेला का आयोजन शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में  5 जून को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकि एवं गैर तकनीकि क्षेत्र में लगभग 300 बेरोजगार युवक/युवतियो की निजि क्षेत्र में भर्ती की जावेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वी, 8वी, 10 वी, 12वी एवं आईटीआई डिप्लोमा (सभी ट्रेड), स्नातक एंव स्नाकोत्तर है। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष एवं वेतनमान 8 से 20 हजार रुपये दिया जावेगा।अन्य सुविधा कंपनियों के निमायानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी जिसमें 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड, के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इस हेतु मार्ग व्यय देय नही होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!