ताज़ा ख़बरें

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनी को 89.73 प्रतिशत अंक से मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र

खास खबर

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनी को 89.73 प्रतिशत अंक से मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र

खण्डवा 04 जून, 2025 – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत के निर्देशन में 28 एवं 29 अप्रैल को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम के नेशनल असेसर डॉ. निशु धवन व श्रीमति प्रीति स्नेहल पुनातर ने विकासखण्ड पुनासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरनी में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुल्यांकन किया था। जिसके परिणामस्वरुप केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर पूरनी को गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिया गया है।
राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा किये गये मुल्यांकन में संस्था ने 89.73 प्रतिशत अंक से यह उपलब्धि हासिल की है। टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्था में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, प्रयोगषाला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान स्वास्थ्य टीम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली गई तथा ग्रामीणजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई। असेसमेंट के अंतर्गत टीम द्वारा ग्रामीणजनों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने डॉ. जुगतावत ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित गुर्जर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, क्वालिटी मॉनिटर अंकिता भावे, नर्सिंग ऑफिसर, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता व ब्लॉक की टीम को शुभकामनांए दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!