ताज़ा ख़बरें

*सीता बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन : महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में बावड़ी उत्सव संपन्न*

खबर नगर निगम से

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

*सीता बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन : महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में बावड़ी उत्सव संपन्न*

खण्डवा, दिनांक 04/06/25: महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में नगर पालिक निगम खण्डवा द्वारा सीता बावड़ी, रामेश्वर कुंड के समीप “बावड़ी उत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर के अलावा पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवा दास पटेल, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की भावरे, पार्षद पति दीना पवार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, वार्ड पार्षद काजल यादव, रोशनी गोलकर, पवन गोस्वामी, सादिक भाटिया, सुधीर साकल्ये, उमेश वर्मा, मनोज मंडलोई, आयुक्त प्रियंका राजावत, कार्यपालन यंत्री वर्षा घिडोड़े, सहायक जनसंपर्क अधिकारी  गौरव खरे, उपयंत्री राजेश गुप्ता, प्रशांत पचौरे, सहायक लाइब्रेरियन सापन जैन, झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, धीरज दवे सहित आईईसी टीम, निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं भारी संख्या में वार्डवासी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

*दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ*
मंच संचालन करते हुए सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे ने सर्वप्रथम अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। तत्पश्चात सभी माननीय अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

*बावड़ी का जीर्णोद्धार एवं जन सहभागिता*
इसके बाद सभी अतिथिगण सीता बावड़ी पहुंचे, जहां महापौर के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं बावड़ी की महत्ता को रेखांकित किया एवं बावड़ी का जीर्णोद्धार किया ताकि वह पुनः उपयोगी सिद्ध हो सके।

*लक्ष्मी नारायण मंदिर में चरण वंदन*
इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में चरण वंदन किया गया एवं मंदिर प्रांगण में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

*मान्य अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत*
मंच पर पुनः उपस्थित होकर वर्षा घिडोड़े, वीरेंद्र खरबंदा, मोहन नागर, नंदू योगी, सुरेंद्र काजले, राजेश गुप्ता एवं प्रशांत पचौरे ने अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं पुष्प गुच्छों से अभिनंदन किया।

*अतिथियों के विचार*
पूर्व जिलाध्यक्ष सेवा दास पटेल ने बावड़ी के जीर्णोद्धार विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपयोगी सुझाव एवं जानकारी साझा की।
पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना न केवल हमारे लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संसाधनों का संरक्षण करने के समान है, जो भविष्य में हमारी निधि बनेंगे।

*महापौर का उद्बोधन*
महापौर अमृता अमर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वायु एवं जल भले ही प्रकृति हमें निःशुल्क प्रदान करती है, किंतु इनके बिना जीवन असंभव है। उन्होंने खण्डवा वासियों को वर्षा जल संचयन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी एवं कहा कि यह उत्सव केवल बावड़ी के जीर्णोद्धार का ही नहीं बल्कि आत्ममंथन का भी विषय है, कि किस प्रकार हम धरती माता को कुछ वापस दे सकते हैं। साथ ही निगम कर्मियों की भी सराहना की।

*नुक्कड़ नाटक और गीत की प्रस्तुति*
सुनील चौरे, जयश्री तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा जलगंगा संवर्धन एवं वर्षा जल संचयन पर एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

*कपड़े की थैलियों का वितरण और संदेश*
कार्यक्रम के अंत में अरुणा यादव एवं रीता द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित कपड़े की थैलियां महापौर, जनप्रतिनिधियों एवं आयुक्त  द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों को वितरित की गईं। महापौर अमृता अमर यादव ने संदेश दिया कि जब भी बाजार जाएं तो अपनी थैली लेकर जाएं एवं प्लास्टिक/पॉलिथीन का उपयोग न करें।

*आभार*
अंत में  गौरव खरे ने सभी जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, वार्डवासियों एवं पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!