कटनीमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री यादव ने आदतन अपराधी को हर माह पुलिस थाना में उपस्थिति होने के दिए निर्देश

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी  – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने लुरमी थाना बरही निवासी अशोक यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 3 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 1 से 16 तारीख को पुलिस थाना बरही में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

 

कलेक्टर श्री यादव ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है। अशोक यादव के विरूद्ध वर्ष 2023 से 2024 तक 3 आपराधिक प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में प्रचलित है जिनमें गाली-गलौज एवं मारपीट जैसे मामले पंजीबद्ध है और विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण प्रचलित है। अशोक यादव के विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई फिर भी आदतन अपराधी अशोक के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा। इसलिए आदतन अपराधी अशोक यादव के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए आगामी 3 माह तक हर माह पुलिस थाना बरही में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!