
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

खण्डवा 03 जून, 2025 – शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री काशीराम बड़ोले ने जनसुनवाई में समस्याओं के आवेदन लेकर आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निकिता मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बजरंग बहादुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
जनसुनवाई में मनजीत सिंह निवासी गुरूद्वारे के पास खण्डवा ने आवेदन देकर कहा कि मेरी स्वंय की जमीन पर अन्य व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लिया है।आवेदक ने कब्जा दिलाने की मांग की, जिस पर अपर कलेक्टर श्री बडोले ने एस.डी.एम. खण्डवा को जाँच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।आवेदक शिवनारायण निवासी ग्राम जोगिबेड़ा ने भूमि नामान्तरण के लिए आवेदन किया।जनसुनवाई में इस दौरान 119 आवेदन प्राप्त हुऐ।











