खरगोनताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

लोक सेवा केंद्र के संचालन में लापरवाही का मामला

महेश्वर के लोक सेवा केंद्र के संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी

लोक सेवा केन्द्र के संचालन में लापरवाही का मामला

 

महेश्वर के लोक सेवा केन्द्र के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

 

📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने महेश्वर के लोक सेवा केन्द्र के संचालन में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर केन्द्र के संचालक गौतम मेडिकल स्टोर्स महेश्वर को कारण बताओ नोटिस किया है कि क्यों न टेंडर की शर्ताे का उल्लंघन करने के कारण उनका अनुबंध निरस्त कर दिया जाये। महेश्वर के लोक सेवा केन्द्र संचालक को तीन दिनों के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

 

 लोक सेवा केन्द्र महेश्वर के संचालक को केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने, पानी की व्यवस्था नहीं होने, उपस्थिति रजिस्टर पूर्ण नहीं होने, पॉवर बेक-अप नहीं होने के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया था। जिसके संबंध में केन्द्र संचालक द्वारा प्रस्तुत जवाब में बताया गया कि उक्त कमियों में सुधार कर लिया गया है। लेकिन दिनांक 21 मई 2025 को लोक सेवा केंद्र महेश्वर का लोक सेवा प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें इन कमियों में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं देखा गया।

 

 लोक सेवा केन्द्र महेश्वर के उप लोक सेवा केंद्र करही के निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय पर बन्द पाये जाने पर पेनल्टी लगायी गयी एवं चेतवानी दी गयी थी कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित होती है तो आर.एफ.पी नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इस संबंध में पुनः 16 मई 2025 को लोक सेवा प्रबंधक एवं ई-गवर्नेस प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से उपलोक सेवा केंद्र करही का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपलोक सेवा केंद्र पर ताला लगा (बन्द) होना पाया गया था। उपलोक सेवा केंद्र करही में ऑपरेटर द्वारा मूल निवासी प्रमाण पत्र के आवेदन ऑनलाईन दर्ज करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक अर्थात 300 रुपये प्रति आवेदन लिए जा रहे है।

 

उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा महेश्वर के लोक सेवा केन्द्र के संचालक गौतम मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!