ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झाबुआ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ग्रामीणों में जन-जागरण अभियान

रिपोर्टर = भव्य जैन

 

बिलिडोज़ (झाबुआ)।

माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झाबुआ ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया। बी.फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बिलिडोज़ गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को ब्लड प्रेशर (बी.पी.) और डायबिटीज जैसी गंभीर व जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांववासियों को इन रोगों के कारणों, लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क स्थापित किया और सरल भाषा व उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि अनियमित जीवनशैली, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और मानसिक तनाव इन बीमारियों का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि समय रहते सतर्कता अपनाकर इन रोगों से बचा जा सकता है।

 

इस जनजागरण अभियान में कॉलेज की समर्पित शिक्षकों – श्रीमती पूजा डामोर, श्री जयदीप घोती एवं श्रीमती सोनल घोती – ने सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को उत्साह प्रदान किया तथा ग्रामीणों में विश्वास का संचार किया।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्वाति ठाकरे के नेतृत्व में हुआ, जिनके कुशल निर्देशन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शारदा समूह की माननीय संचालिका डॉ. खुशी शर्मा के दूरदर्शी मार्गदर्शन व प्रेरणा से इस प्रकार की सामाजिक पहलों को सदैव प्रोत्साहन मिलता रहा है।

 

ग्रामीणों ने इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और यह संकल्प लिया कि वे बताए गए सुझावों का पालन कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। यह अभियान न केवल एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि यह भावी सामाजिक पहल के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी बन गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!