ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए यश पटेल ने जीता कांस्य पदक,

लगातार कुश्ती के खेल में कुश्ती का हब बनता जा रहा है खंडवा जिला,

राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए यश पटेल ने जीता कांस्य पदक,
लगातार कुश्ती के खेल में कुश्ती का हब बनता जा रहा है खंडवा जिला,

खंडवा।। जिले में हर विधाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ये प्रतिभाएं अपने हुनर का परिचय देते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है, कुश्ती खेल के क्षेत्र में भी बालक बालिकाएं शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम रोशन कर रहे हें, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षित कुश्ती कोच न होने के बावजूद जिले के कुश्ती पहलवान लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। और हम कह सकते हैं कि कुश्ती के खेल में हमारा जिला कुश्ती का हब बनता जा रहा है, अंडर 17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता पलवल उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है,जिसमें मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खंडवा जिले के यश पटेल ने गिरीकोरोमन 45 की. ग्राम में कांस्य पदक जीत कर मध्य प्रदेश व खंडवा का नाम रोशन किया है, इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कुश्ती संघ मंगल यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तनवे,कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गुरु हीरालाल यादव, सचिव जिला कुश्ती संघ राजेंद्र पांजरे, समाजसेवी रितेश गोयल, प्रवक्ता सुनील जैन, ऋषि सोनकर,जगदीश पटेल, अर्पित बिश्नोई, आसिफ खान, भोला यादव,मुन्ना यादव टीनू राठौर, रूपा यादव, राजू यादव, पन्ना यादव, बाला यादव, विजय यादव, धर्मेंद्र पांजरे, दिनेश पटेल, महेंद्र वर्मा, सुनील शर्मा, शाहिदद्दीन, असलम कुरैशी, राजेश डोंगरे, संदीप वर्मा, पीयूष शर्मा,चेतन गौहर, शैलेंद्र वर्मा, ज्वाला पाल,अमित कंठ,विजय हिंडौन,नितिन शिंदे,संदीप वाघ, विक्की मेहना, विजय महाजन विनय यादव कुणाल वर्मा उमेश यादव, राहुल यादव, पवन यादव,राहुल मेलुन्दे, आशीष शर्मा, अकरम मंसूरी आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!