
भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में आज धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा शनि देव जन्म महोत्सव,
दर्शन पूजन आरती के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा,
खंडवा ।। आज मंगलवार को धार्मिक उत्साह के साथ खंडवा के प्राचीन भवानी माता रोड स्थित शनि मंदिर में शनि जन्मोत्सव मनाया जाएगा, इस प्राचीन शनि मंदिर को डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी शनि भक्त शर्मा परिवार भगवान शनि देव एवं मंदिर की पूजा अर्चना सुरक्षा कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 27 में मंगलवार को शनि मंदिर में जन्म उत्सव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। मंगलवार को 5:00 बजे से शनि उत्सव प्रारंभ होगा जिसके अंतर्गत श्रद्धालु दर्शन पूजन के साथ अपने हाथों से अपने परिवार एवं सभी के कल्याण के लिए प्राचीन प्रतिमा पर तेल से अभिषेक कर सकेंगे। सुबह 5:00 से शाम 4:00 बजे तक प्राचीन शनि देव की प्रतिमा पर तेल से अभिषेक कर सकते हैं। इस बीच दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा शनि देव की जन्मोत्सव की महा आरती की जाएगी। तद पश्चात प्रसादी का वितरण भी होगा। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक मंदिर प्रांगण में भंडारे भोजन प्रसादी का वितरण भी होगा। मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि जिन राशि वालों को शनि की महादशा, अंतर, परंतर, साडेसाती, अढैया व राहु केतु दशा अशुभ चल रही है उन परिवार को चाहिए कि अपने स्वयं के कल्याण हेतु मंदिर पहुंचकर शनि देव के परिवार के साथ दर्शन कर तेल से स्नान अभिषेक अवश्य करें ताकि सारी पिड़ाए समाप्त हो सके।










