उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मेरठ में देह व्यापार के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ में देह व्यापार के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पर दो युवक किसी महिला का इंतजार कर रहे हैं, जो देह व्यापार में शामिल हैं।इस सूचना के आधार पर टीपी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ईशू पुत्र वीरपाल निवासी मलियाना थाना टीपी नगर, उम्र लगभग 21 वर्ष, और संजीव उर्फ रामगोपाल पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी ग्राम टीकरी थाना जानी, उम्र लगभग 44 वर्ष को होटल हाईवे रेजिडेन्सी, चौकी क्षेत्र वेदव्यासपुरी से गिरफ्तार किया।इस दौरान एक अन्य आरोपी सराफत अली पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम कैलावड़ा, खतौली थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर फरार हो गया। फरार आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस दबिश दे रही है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!