उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुज़फ्फरनगर में ससुराल से निकाली गई विवाहिता ने घर के बाहर किया हंगामा, 36 घंटे से बैठी धरने पर

मुज़फ्फरनगर में ससुराल से निकाली गई विवाहिता ने घर के बाहर किया हंगामा, 36 घंटे से बैठी धरने पर

मुज़फ्फरनगर में विवाहिता ने ससुराल के बाहर 36 घंटे से दे रखा धरना, कहा- “मुझे अपना घर चाहिए”

मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित अवध विहार की गली नंबर 4 में उस समय हड़कंप मच गया जब विवाहिता पूजा ने अपने ससुराल के बाहर धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। देवबंद क्षेत्र के गांव गुनारसी निवासी पूजा की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व अवध विहार निवासी नितिन धनगर के साथ हुई थी। पूजा और नितिन का एक बेटा भी है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दियापूजा ने मीडिया को बताया कि वह बीते 36 घंटे से बिना खाना-पानी के ससुराल के बाहर बैठी है। उसका आरोप है कि उसके ससुराल जनों ने उसके साथ धोखा किया। पहले उसके पति नितिन को किराए के मकान में भेजा गया, फिर उसे खुद कागजों के ज़रिए बेदखली की सूचना दे दी गई। पूजा का कहना है कि उसके सारे गहने, नकदी और बेटा अब भी ससुराल जनों के पास हैं। यही वजह है कि उसे घर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नई मंडी थाना पुलिस पहुंची और पूजा को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने सामाजिक लोगों को बुलाकर मामला आपसी सुलह से निपटाने की बात कही। देर रात तक मोहल्ले में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मोहल्ले के कई लोग पूजा के समर्थन में खुलकर सामने आए और उसे न्याय दिलाने की मांग की।

स्थानीय निवासी डॉक्टर देवी सिंह ने विवाहिता के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि पूजा ने बीती रात चादर बिछाकर बाहर ही रात बिताई थी। सुबह जैसे ही वह उठी, नितिन ने दरवाजे पर वेल्डिंग कर दी। डॉक्टर देवी सिंह ने सवाल उठाया कि जब ससुराल वालों ने खुद अपने बेटे को बेदखल कर दिया है तो फिर नितिन को दरवाजे पर वेल्डिंग कराने का हक किसने दिया?

उन्होंने यह भी कहा कि मोहल्ले के लोग पूजा के साथ हैं और चाहते हैं कि उसे इंसाफ मिले। लोगों का मानना है कि पूजा को उसका हक मिलना चाहिए और उसे उसके घर में ही रहने दिया जाए।

पुलिस का रुख और विवाहिता की जिद

पूजा का कहना है कि पुलिस सामाजिक समाधान का दबाव बना रही है, लेकिन वह केवल इंसाफ चाहती है। वह अपने घर में ही रहना चाहती है। उसने साफ कहा कि “मुझे मेरा घर चाहिए, मैं कहीं और नहीं जाऊंगी।” इस दौरान उसने ससुराल वालों पर अपने गहनों, पैसों और बच्चे को लेकर जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

पुलिस अब सामाजिक नेताओं की मध्यस्थता से मामले का हल निकालने का प्रयास कर रही है, वहीं स्थानीय लोग विवाहिता को इंसाफ दिलाने की मांग पर अड़े हैं। मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!