उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर के किसान का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या ?

मुजफ्फरनगर के किसान का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या ?

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूननगर गांव में शुक्रवार सुबह 43 वर्षीय किसान रविंद्र पुत्र सतपाल का खेत में गोली लगने से खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविंद्र की छाती में गोली लगी थी और घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ है, जिससे मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझन में है।जानकारी के अनुसार, रविंद्र सुबह करीब 7 बजे अपने खेतों की ओर गया था। खेतों में काम कर रहे मजदूरों से बातचीत के बाद वह पास के गन्ने के खेत में पॉपुलर के पेड़ों वाले खेत की तरफ गया। थोड़ी देर बाद मजदूरों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे घटनास्थल पहुंचे, तो रविंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। मजदूरों ने तुरंत गांव को सूचित किया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।गांव वालों ने बताया कि रविंद्र की न तो किसी से कोई रंजिश थी और न परिवार में कोई विवाद था, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या है या हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश। मृतक के भाई नरेंद्र ने भी पुलिस को सूचना दी कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारी बता रहे हैं कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!