
बडौद से संजय जैन की रिपोर्ट
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर
नगर में निकली तिरंगा यात्रा
बड़ोद नगर में एक विशेष तिरंगा या त्रा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य देश सेवा के सम्मान और “ऑपरेशन सिंदूर” के प्रति लोगों में जागरूकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। यात्रा में युवाओं,महावीर जैन विद्यालय,आगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवियो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महावीर जैन विद्यालय द्वारा बनाई गई झांकी में भारत माता के साथ सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
यह तिरंगा यात्रा नगर स्थित जनपद कार्यालय से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग डग रोड,सुभाष मार्ग बस स्टैंड हॉट पूरा बाजार सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पंहुची। जहां क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत व जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने देशभक्ति, सैनिकों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की महत्ता पर प्रकाश डाला। यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर रहे थे।
“ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने इसे देश की सुरक्षा और गौरव से जोड़ते हुए इसका समर्थन किया और सेनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के सैनिकों को समर्पित है, जो सीमाओं पर हमारी रक्षा में तैनात हैं।
यात्रा का अंजुमन कमेटी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
इस अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राधे ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश शर्मा तूफान सिंह गरबडा नगर परिषद के सचिन लवंवशी लाल सिंह राजपूत सहित अनेक राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे। तहसीलदार भंवर सिंह चौहान थाना प्रभारी केके तिवारी सहित प्रशासन ने सहयोग प्रदान किया, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यव बीस्थित रूप से संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा ने नगर में देशप्रेम की भावना को नई ऊर्जा दी और लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाई।