ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया*

खंडवा।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की दूरगामी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है।तकनीक, संचार क्रांति, विकास और रक्षा के क्षेत्र में उनकी दूरगामी विचारधारा से भारत को अभूतपूर्व उपलब्धि और ऊंचाइयां अर्जित हुई।उनकी पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच उन्हें सादर नमन करता है।
यह बात सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहीं।मंच के कमल नागपाल ने बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में संपन्न स्मृति सभा में अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि यूं तो देश में कई प्रधानमंत्री हुए हैं,सभी की कार्य शैली अलग-अलग रहती है।श्री राजीव गांधी अपनी मां के समान दबंग नेतृत्व कर्ता थे। उन्होंने संचार क्रांति और तकनीकी के क्षेत्र में भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयां दिलवाई।उन्होंने अपना सब कुछ देश पर न्योछावर कर दिया।इस स्मरण सभा में सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,सेवानिवृत्त डीएसपी आनंद तोमर,देवेंद्र जैन,सुरेन्द्र गीते,ओम पिल्लई,गणेश भावसार,अनीता धोत्रे,कमल नागपाल,अनुष्का वेदानी,मुरली कोटवानी,अर्जुन बुंदेला,राधेश्याम शाक्य,आशाराम पटेल,एन के दवे, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!