
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले एवं चाकूबाजी करने वाले आरोपीगणों को4 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा, 21 मई 2025 पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा शरीर सम्बन्धी अपराध करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र बोयट के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमाक 127/25 धारा 109(1)BNS के आरोपी सुमित पिता श्रवण निवासी गुजर खेड़ी एवं अपराध क्रमांक 128/25धारा 296, 115(2), 118(1), 118(2), 351(2)BNS के आरोपी कड़वा पिता नंदू यादव निवासी डूडगांव को गिरफ़्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 18.05.2025 को जिला अस्पताल खंडवा से सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित फरियादी विष्णु पिता मदन निवासी गुजरखेड़ी के कथन लिए गए जिसने अपने कथन में बताया कि दिनांक 18.05.25की रात करीब 09.00बजे खाने पीने की पुरानी बातों की रंजिश को लेकर सुमित पिता श्रवण निवासी गुजरखेड़ी ने रेजर पत्ती ब्लेड मार दी फरियादी की सूचना पर 0/25 धारा 109(1) BNS की देहाती नाल सी लेख कर थाना नर्मदानगर मे असल अपराध क्रमांक 127/25 धारा 109(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। एवं अपराध क्रमांक 128/25 धारा 296, 115(2), 118(1), 118(2), 351(2) BNS में आरोपी कड़वा पिता नंदू यादव निवासी डूड गांव द्वारा फरियादी भाईराम पिता मंगीलाल यादव निवासी डूडगांव को जमीनी विवाद होने से सब्जी काटने के चाकू से पीड़ित भाईराम यादव को सिर व शरीर में गंभीर चोट पहुंचाई थी।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपीगणों की तलाश पतारसी के दौरान तकनीकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र बोयट एवं निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पुनासा उनि राजेन्द्र सयदे, प्र.आर. क्रमांक-413 अरविंद, प्र.आर. 124 जितेंद्र मंडलोई की टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित पिता श्रवण को ग्राम गुजरखेड़ी से गिरफ्तार किया गया एवं उपरोक्त अन्य मामले में आरोपी कड़वा पिता नंदू यादव निवासी डूड गांव को गिरफ्तार कर उक्त दोनों आरोपी गणों को हमराह लेकर चौकी पुनासा आए। प्रकरण सदर में आरोपीगण सुमित व कड़वा यादव से जुर्म सदर के बारे में पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी सुमित पिता श्रवण निवासी गुजरतखेड़ी एवं अपराध क्रमांक 128/25 में आरोपी कड़वा पिता नंदू यादव निवासी डूड गांव थाना नर्मदा नगर खंडवा को दिनांक 21.05.25 के क्रमशः10.50बजे एवं गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खंडवा में पेश किया, जहा से दोनों आरोपीयो को जिला जेल खंडवा में दाखिल किया गया।










