
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
थाना मूंदी द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को बरामद कर अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खण्डवा//पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिक बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खण्डवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में आपरेशन मुस्कान के तहत थाना मूंदी द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद कर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 137(2),87,64(2)(M) B.N.S. 5L/6 P.A. में आरोपी करण पिता रामकरण मानकर उम्र 20 साल निवासी पिपलानी थाना किल्लौद को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादी द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 137(2) B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी के नेतृत्व में उनि उमेश कुमार लाखरे, आर. 272 आलेश व आर. 562 नीरज जयंत की टीम गठित की गई अपह्रता नाबालिग बालिका को बरामद किया गया तथा आरोपी करण मानकर को हिरासत में लिया गया अपह्रता के कथन अनुसार धारा 87,64(2)(एम) बीएनएस एवं 5L/6 P.A. का ईजाफा कर आरोपी करण पिता रामकरण मानकर उम्र 20 साल निवासी पिपलानी थाना किल्लौद को गिरफ्तार कर न्यायालय खण्डवा पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल खण्डवा भेजा गया।










