ताज़ा ख़बरें

🔸मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट…. 20 मई तक गर्मी से रहेगी राहत..

*🔸मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट…. 20 मई तक गर्मी से रहेगी राहत…*

 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम बदलने की संभावना है।

 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट … गुरुवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई। वहीं, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी का दौर रहा।

 

बंगाल की खाड़ी से एमपी में एंट्री करेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, रिकॉर्ड तोड़ बारिश की उम्मीद

 

नौतपा से पहले एमपी में प्री मानसून की बारिश का कोटा पूरा

 

अब मानसून आने को तैयार, इस बार समय से पहले केरल के तट पर टकराएगा मानसून, एमपी के सिवनी, मंडला या बालाघाट से एंट्री कर मध्य प्रदेश पर झूमकर छाएगा मानसून…

 

ये बेमौसम नहीं बल्कि, प्री मानसून की बारिश है। एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के कारण हो रही इस बारिश ने मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का कोटा पूरा कर दिया है।

 

इस बार नौतपा से पहले आया प्रीमानसून

 

मध्यप्रदेश में इस साल 2025 में मौसम ऐसा बदला कि प्री मानसून की बारिश नौतपा से पहले ही हो गई। वहीं, अब मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।

 

मध्यप्रदेश में मानसून या तो अरब सागर या फिर बंगाल की खाड़ी से आता है। इस बार बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से मानसून आने की उम्मीद है। ऐसे में सबसे पहले सिवनी, मंडला या बालाघाट में बारिश होगी। वहीं यदि अरब सागर से मानसून की एंट्री होती है, तो सबसे पहले खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर संभाग में बारिश होगी। यदि सामान्य स्थितियां रहती हैं, तो मध्यप्रदेश में 15 से 20 जून तक मानसून एंट्री कर लेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!