
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
रामनगर खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ,
भागवत कथा के पूर्व निकाली कलश विशाल शोभा यात्रा,

जीवन जीने की कला सीखने का माध्यम है भागवत कथा का श्रवण,, ,, पंडित बनवारी भाई उपमन्यु जी,,
खंडवा ।। खाटू श्याम मंदिर प्रांगण रामनगर कॉलोनी खंडवा में भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ, कथा के पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई, समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रारंभ हुई कथा के प्रथम दिवस में वृंदावन से पधारे हुए पंडित बनवारी भाई उपमन्यु जी ने भक्ति एवं ज्ञान वैराग्य के उद्धार की एवं माहात्म्य की कथा को सुनाया, और कहां की जब जब भी हम भागवत कथा का श्रवण करते हैं कुछ नई धर्म की बातें हमें प्राप्त होती है, जीवन जीने की कला भागवत के माध्यम से हमें प्राप्त होती है, प्रातः काल शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन रखा गया कथा के मुख्य यजमान ने दिव्य आनंद के साथ कथा श्रवण की, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा एवं कथा में उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।











