
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
राष्ट्रीय सुरक्षा के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को,
यात्रा की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष श्री तोमर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न,
खंडवा ।। हमारे धर्म और समाज के साथ ही हमारा देश हमारा तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक हें, हम सभी में देशभक्ति के साथ तिरंगे के लिए मोह होना जरूरी है, यह बात बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने उपस्थित पदाधिकारी की बैठक में व्यक्त की, श्री तोमर ने कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सैनिकों के सम्मान में “तिरंगा यात्रा” एक ऐसा कार्यक्रम या अभियान है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। “तिरंगा यात्रा” का अर्थ है राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के साथ यात्रा निकालना। तिरंगा यात्रा किसी राजनीति का कारण नहीं है सभी देशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है । 17 मई शनिवार को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में पूरे जिले के आम नागरिक शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा भाजपा की नहीं सभी देशभक्तों की यात्रा है, इस प्रकार की यात्रा के कुछ संभावित पहलू इस प्रकार हैं। जागरूकता बढ़ाना: यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, जैसे सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देना हो सकता है।
* देशभक्ति की भावना: तिरंगा यात्रा लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक शक्तिशाली तरीका है। राष्ट्रीय ध्वज एक शक्तिशाली प्रतीक है जो सभी नागरिकों को एकजुट करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तिरंगा यात्रा जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने में मदद करती है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 17 मई शनिवार को शाम 5:00 बजे बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा से केवल राम पंप चौराहे तक राष्ट्रीय सुरक्षा की भावनाओं को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा के संयोजक दिनेश पालीवाल को नियुक्त किया गया है। वही सहसंयोजक के रूप में आशीष चटकेले अनूप पटेल भी शामिल हें। बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सेवादास पटेल,
राजेश डोंगरे,सुभाष कोठारी,हरीश कोटवाले, महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, दिनेश पालीवाल, अमर यादव, मुकेश तनवे, आशीष चटकेले, सुनील जैन, अनूप पटेल,धर्मेंद्र बजाज, प्रदीप यादव, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत उपस्थित थे।











