सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स, नगर तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
आग बुझाने, मलवे में दबे घायलों को निकालने, इमरजेंसी मैथड की बताई विधि
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
भारत शासन के आदेशानुसार सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर खरगोन के मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत बनाए गए नवीन 175 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स, नगर तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को 13 मई को पुलिस लाईन खरगोन में प्रशिक्षण दिया गया।
प्लाटून कमांडर होमगार्ड खरगोन श्री शिवप्रसाद उईके के नेतृत्व में एसडीआरएफ व होमगार्ड टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में आपात स्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रहते हुए आम जनमानस की सुरक्षा करना, शासन प्रशासन की मदद करना, आग बुझाने, मलवे में दबे घायलों को निकाल कर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस तक ले जाने की इमरजेंसी मैथड बताई गई। साथ ही उन्हें भूकंप व बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने की भी जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, एएसपी ग्रामीण, एएसपी शहरी, समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी, आर.आई., सूबेदार खरगोन की उपस्थिति रही। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया तथा विश्वास दिलाया कि वे किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान माल बचाने के लिए प्रशासन की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस… आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह
13 hours ago
अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।
13 hours ago
खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक
13 hours ago
नवागत आरटीओ निशा चौहान से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, यातायात व्यवस्था सुधारने की रखी मांग
13 hours ago
*जिलाबदर बदमाश राहुल पिता सुपा रोकड़े निवासी गायत्री मंदिर के पास सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
13 hours ago
खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार आयोजित किये जा रहे जनसंवाद*
13 hours ago
खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए वर्ष 1996 के 30 वर्ष पुराने प्रकरण के स्थायी वारंटी सहित 03 स्थायी वारण्ट*
14 hours ago
लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत होता जनता का विश्वास
14 hours ago
*श्री झूलेलाल मंदिर में भक्तमाल कथा में उमड़ रही धर्मप्रेमी श्रोताओं की भीड़*
1 day ago
राजा छत्रसाल देव भर का बलिदान दिवस संगत मंदिर में मनाया गया