क्लेम प्रकरणों के निराकरण के लिए एडीआर सेंटर मण्डलेश्वर में हुई बैठक
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में 10 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। इस संबंध में क्लेम प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर प्रीति जैन द्वारा 08 मई को एडीआर सेंटर मण्डलेश्वर में नेशनल बीमा कंपनी, ओरियंटल बीमा कंपनी, युनाइटेड बीमा कंपनी एवं न्यू इंडिया बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं एवं आवेदक अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा के दौरान मोटर दुर्घटना के राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उनके निराकरण की चर्चा की गई। इस दौरान एमएसीटी के कुछ प्रकरणों में आंशिक सहमति बनी। बैठक में बीमा कंपनी के अधिवक्ता कार्तिक जोशी, विजय जोशीएवं आवेदक अधिवक्ता एसएल यादव, नवीन जोशी एवं जीके पठान उपस्थित रहे।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
5 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।