
*राजीव मालवीय लायन्स के रीजन चेयरमेन मनोनीत*
*रीजन के 19 लायन्स व लियो क्लबो का करेंगें प्रतिनिधित्व*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा के लायन राजीव मालवीय को लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के 2025 -26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल इंदौर द्वारा लायन्स रीजन 11 का रीजन चेयरमेन मनोनीत किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि राजीव मालवीय को यह महत्वपूर्ण दायित्व लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष के रूप में सफल दायित्व के निर्वहन व वर्तमान में झोन चेयरपर्सन के रूप में प्रशासनिक व सेवा गतिविधियों के सफल संचालन व नेतृत्वगुणो के आधार पर प्रदान किया गया।राजीव मालवीय 1 जुलाई 2025 से लायन्स वर्ष 2025 -26 के लायन्स रीजन के झोन 1 की झोन चेरपर्सन,सीमा जैन, झोन 2 की झोन चेयरपर्सन प्रेरणा दुबे,झोन 3 की झोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा के झोन के खण्डवा, बड़वाह, सनावद,महेश्वर, बुरहानपुर,मूँदी, पंधाना, हरसूद,ओम्कारेश्वर, भीकनगांव के 15 लायन्स क्लबो व 5 लियो क्लबो का रीजन चेयरपर्सन के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगें।राजीव मालवीय लायन्स के साथ ही मालवीय गौड़ ब्राम्हण समाज,राज्य कर्मचारी संगठन, भारतीय मजदूर संघ व विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के विभिन्न पदों का भी कुशल प्रतिनिधित्व कर रहे है। सचिव घनश्याम वाधवा ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा को पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कन्हैया लाल हुमड़, रणवीरसिंह चावला 2010-11 में नारायण बाहेती,2023-24 में राजीव शर्मा के बाद राजीव मालवीय के रूप में यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है।लायन्स के महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्ति पर वरिष्ठ लायन पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन नारायण बाहेती, एमजेएफ लायन राजीव शर्मा,लायन प्रियंका गुजराती,के साथ ही अध्यक्ष एमजेएफ लायन अणिमा उबेजा, सचिव घनश्याम वाधवा,कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी,एमजेएफ लायन अखिलेश गुप्ता,एमजेएफ लायन गुरमीतसिंह उबेजा, समाजसेवी सुनील जैन, डॉक्टर दिलीप हिन्दुजा, एमजेएफ लायन अशोक नवानी, गांधी प्रसाद गदले क्लब व डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी।










