
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति परियोजना में तीव्र गति से कार्य प्रगति पर*
खण्डवा//नगर के नागरिकों को शुद्ध और सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। लगभग 141 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के विभिन्न घटकों पर कार्य तेज़ी से चल रहा है।
*मुख्य पाइपलाइन लेइंग कार्य की स्थिति*
परियोजना अंतर्गत कुल 37.5 किमी लंबी DI K9, 800 mm डायामीटर की पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से अब तक 34 किमी पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु चार स्थानों पर समानांतर रूप से पाइप लेइंग कार्य किया जा रहा है:
1. PWD कॉलोनी
2. रुधी
3. चारखेड़ा रोपनी के पास
4. रेलवे क्रॉसिंग
*रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष तकनीकी कार्य*
रेलवे क्रॉसिंग के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने हेतु 1100 mm डायामीटर की केसिंग पाइप को हॉरिजॉन्टल पुशिंग मेथड द्वारा स्थापित किया जा रहा है। यह कार्य लगभग 70 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक के नीचे किया जा रहा है, जिसमें विशेष सुरक्षा और तकनीकी मानकों का ध्यान रखा गया है।
*ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य*
शहर में 4 ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो भविष्य में जल संग्रहण और वितरण की प्रक्रिया को सशक्त बनाएंगे।
*फीडर मेन लाइन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क*
• परियोजना के अंतर्गत 10 किमी लंबी फीडर मेन लाइन बिछाई जाएगी, जिससे टंकियों को आपस में जोड़ा जाएगा।
• साथ ही 80 किमी लंबा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जाएगा, जिससे शहर के टेल एंड पॉइंट्स तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
*सुकता जल शोधन संयंत्र की स्थिति*
13.6 MLD क्षमता वाले सुकता जल शोधन संयंत्र का सिविल कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब यांत्रिक कार्य (मैकेनिकल वर्क) पूर्ण होते ही संयंत्र को चालू किया जाएगा, जिससे स्वच्छ जल आपूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
*नगर निगम नागरिकों से करता है सहयोग की अपील*
नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि पाइपलाइन लेइंग और निर्माण कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें, ताकि निर्धारित समयसीमा में यह जनहितकारी योजना पूर्ण हो सके।









