तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा स्वामी विवेकांनद युवा शक्ति मिशन अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत भगवानपुरा के युवाओं से युवा संवाद स्थापित किये जाने के लिए युवाओं को कॅरियर परामर्श, रोजगार के अवसर, QUEST (गुणवत्ता, उपयोगिता, दक्षता, स्थिरता, समयबद्धता) के विचारों एवं नेतृत्व को बढाने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई भगवानपुरा में 28 अप्रैल को युवा संवाद का आयोजन किया गया।
युवा संवाद कार्यक्रम में उद्यमिता विकास के श्री सुदर्शन दुबे द्वारा स्टार्टअप एवं प्रशिक्षण, उद्योग विभाग श्री मनोज भगोरे द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, इंजी राजेन्द्र सिंह चौहान पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा तकनीकी शिक्षा के अवसरों, श्री प्रह्लाद चौहान आईटीआई द्वारा कौशल विकास के प्रशिक्षणों/अवसरो, श्री विवेक दुबे, श्री रोहित पाटीदार एवं सुश्री मंजरी पाण्डेय शासकीय कॉलेज भगवानपुरा द्वारा अंग्रेजी की अनिवार्यता तथा एनईपी 2020, श्री राजपाल सिंह, रोजगार विभाग द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों जैसे विभिन्न विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शित किया गया। युवा संवाद में युवाओं द्वारा भी विषय विशेषज्ञों से अपने कॅरियर से संबंधित प्रश्न किये जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
केशव विद्यापीठ झाबुआ में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया
3 days ago
मध्यप्रदेश जन अभियान के स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व आयोजित
3 days ago
रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय पर रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिये तैयारियां तेज कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
3 days ago
भीमगढ़ बांध के दो गेट आज सुबह 11:30 बजे खुलेंगे, छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी
3 days ago
कलेक्टर नेहा मीना ने किया भीमगढ़ डैम का निरीक्षण, जल स्तर, सुरक्षा और पर्यटन विकास की तैयारियों की समीक्षा
5 days ago
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
5 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
5 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
5 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
5 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न