उज्जैनमध्यप्रदेश

6*पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक, दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश

6*पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक, दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल उज्जैन

 

पुलिस नियंत्रण कक्ष, उज्जैन में पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

 

*▪️1. तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग*

 

CCTNS, ई-रक्षा ऐप एवं ICGS का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

 

रात्रिकालीन गश्त में ई-रक्षा ऐप की निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए।

 

*▪️फरार आरोपियों पर कठोर कार्रवाई*

 

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाएं।

 

पुराने मामलों में इनाम राशि बढ़ाने हेतु प्रतिवेदन तैयार कर प्रेषित करें।

 

आवश्यकतानुसार प्रेस नोट जारी किया जाए।

 

*▪️गंभीर अपराधों पर नियंत्रण*

 

हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार व चेन स्नैचिंग जैसे अपराधों की त्वरित विवेचना कर शीघ्र गिरफ्तारी हो।

 

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में CCTV, पुलिस पाइंट एवं जनसहयोग से सुरक्षा बढ़ाई जाए।

 

*▪️अपराधियों की निगरानी*

 

हिस्ट्रीशीट संधारण एवं धारा 110 CrPC अंतर्गत बाउण्ड ओवर कार्यवाही की जाए।

 

जमानत पर रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

 

*▪️लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटान*

 

दुष्कर्म प्रकरणों में दो माह के भीतर चालान प्रस्तुत किया जाए।

 

मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो, एवं FSL रिपोर्ट विलंब की स्थिति में वरिष्ठ स्तर से पत्राचार किया जाए।

 

*▪️अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण*

 

अवैध शराब, सट्टा, जुआ, मादक पदार्थ, अवैध खनन एवं भू-माफिया पर कठोर कार्यवाही हो।

 

*▪️विशेष धार्मिक आयोजनों हेतु दिशा-निर्देश*

 

पंचक्रोशी यात्रा सहित सभी आयोजनों में पुलिस बल सुसज्जित एवं सतर्क स्थिति में उपस्थित रहे।

 

100% ब्रीफिंग व डीब्रीफिंग सुनिश्चित की जाए।

 

श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार रखा जाए व महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

*▪️संसाधनों की उपलब्धता*

 

ड्यूटी पर LED लाइट, टॉर्च, लाठी, सीटी, ब्रीथ एनालाइज़र, लाउड हेलर आदि उपकरण साथ रखें।

 

उत्तम गुणवत्ता के रेडियमयुक्त बैरिकेट्स का प्रयोग हो।

 

*▪️अनुशासन व उत्तरदायित्व*

 

गुंडागर्दी, चाकूबाजी व महिला से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं किसी भी दशा में न हों।

 

फरार अपराधी अन्य थाना क्षेत्र में अपराध न करें; ऐसा होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

 

*सभी पुलिसकर्मी पूर्ण वर्दी एवं उपकरणों सहित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें*।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!