ताज़ा ख़बरें

जल संवर्धन के इस पुण्य कार्य में आम जन की भी सहभागिता जरूरी, ,,महापौर अमृता यादव,,

महापौर की उपस्थिति में आम जन के सहयोग से संपन्न हुआ सूरजकुंड पर साफ-सफाई अभियान,

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

जल संवर्धन के इस पुण्य कार्य में आम जन की भी सहभागिता जरूरी, ,,महापौर अमृता यादव,,

महापौर की उपस्थिति में आम जन के सहयोग से संपन्न हुआ सूरजकुंड पर साफ-सफाई अभियान,

खंडवा ।। जल है तो कल हें, आज बचाए जल सुरक्षित करें कल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश शासन द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हमारे पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवन प्रदान करना है, समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया वहीं झीलोद्यान पर खंडवा में महापौर अमृता अमर यादव द्वारा पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की गई थी। अभियान अंतर्गत रविवार को खंडवा की प्राचीन धरोहर सूरजकुंड पर साफ सफाई एवं पौधारोपण कर आमजन को इस अभियान में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने कहा की जल ही जीवन है बूंद बूंद को बचाना हम सबका दायित्व है। आज हम देख रहे हैं कि गर्मी के दिनों में पानी को लेकर कई जगह संकट पैदा हो जाता है, जल संवर्धन के लिए तो शासन प्रशासन अपना कार्य कर रहा है लेकिन आम जनता का सहयोग भी इस कार्य में अत्यंत जरूरी है सबके मन में भावना होनी चाहिए कि हम हमारे पुराने जल स्रोतों को जीवित रखें जिससे जल स्तर में कमी ना आए और जलप्रदाय की निरंतरता बनी रहे, महापौर ने कहा कि यह अभियान एक-दो दिनों का नहीं हम सबका या प्रयास होना चाहिए कि हमारे क्षेत्र में एक ऐतिहासिक धरोहर है इसको हमें संभालना है, अभियान में शामिल सभी मातृशक्ति एवं बच्चों को धन्यवाद जिन्होंने इस अभियान में अपना ही सहयोग प्रदान किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को सूरजकुंड पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, पार्षद संतोष सारवान, सुनील जैन, उपायुक्त सचिन सिटोले,झोन प्रभारी जाकिर अहमद, भुवन श्रीमाली, प्रमिला शर्मा, आशा उपाध्याय, ज्योति दशोरे, नेहा यादव एवं क्षेत्र वासियों द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड प्रभारी रईस खान, अनिल पुरी, आई ई सी के सदस्य सम्मिलित रहे। अंत में महापौर ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!