कटनीमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड रीठी में छात्र,छात्राओं ने विशाल रैली निकालकर दिया जल बचाने का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड रीठी में छात्र,छात्राओं ने विशाल रैली निकालकर दिया जल बचाने का संदेश

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

जल ही जीवन है के नारों से गूंजा रीठी बाजार

 

कटनी  – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बी एस डब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के छात्र, छात्राओं ने विगत दिवस कक्षा संचालन के साथ साथ रीठी अध्ययन केंद्र से विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह जन जागरूकता रैली मुख्य बाजार से होकर निकली जिसका आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रीठी, जिला कटनी के निर्देशानुसार किया गया।

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास एवं सतत विकास कार्यक्रम के छात्र, छात्राओं द्वारा रीठी विकासखंड के समस्त ग्राम जो कि प्रयोगशाला ग्राम के रूप में चिन्हित किये गए हैं। अभियान के दौरान सभी छात्र दीवार लेखन, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक परिसर पर लोगों को जागरूक करते हुए जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाकर जल दूत की अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जल के सदुपयोग व जल स्त्रोतों को बचाने नदी, तालाब, नाले व नलकूपों के आसपास साफ सफाई करते हुए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। विगत दिवस आयोजित कक्षा के दौरान सभी ने माय भारत ऐप पर जलदूत का पंजीयन कर प्रमाण डाउनलोड किया गया एवं जी छात्र, छात्राओं ने असाइनमेंट अपलोड कराये गये। इसके पश्चात वैकल्पिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रोजेक्ट वायवा के संबंध में चर्चा कर टॉपिक का चयन कराकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट निर्माण के संबंध में सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर परामर्शदाता अरुण तिवारी, गोवर्धन रजक, शरद यादव, रूपा बर्मन, भावना सिंह की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था युवा सबेरा समिति, ग्राम प्रस्फुटन समिति कुदरी के सदस्यों ने सामुदायिक आधारित सहभागिता की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!