ताज़ा ख़बरें

भाजपा संगठन ने बाबा साहब की जयंती पर वाहन रैली निकालकर प्रतिमा स्थल पर उन्हें नमन कर किया माल्यार्पण,

जिला अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बुथ स्तर पर मनाई गई बाबा साहब की जयंती,

*एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा*

भाजपा संगठन ने बाबा साहब की जयंती पर वाहन रैली निकालकर प्रतिमा स्थल पर उन्हें नमन कर किया माल्यार्पण,

जिला अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बुथ स्तर पर मनाई गई बाबा साहब की जयंती,

सामाजिक समरसता की मिसाल है भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर, ,सांसद श्री पाटिल,

खंडवा।। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 134 जन्म जयंती पूरे देश के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में भी उन्हें याद कर मनाई गई, प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश पर बाबा साहब की जन्म जयंती जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय मंडल एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर बनाई गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके किए गए कार्यों उपस्थित जनों को बताया गया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय से वाहन रैली शहर के विभिन्न भागों से होकर जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर चौक प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां बाबा साहब अमर रहे के उद्घोष के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े और विधायक देवेंद्र वर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब की जन्म जयंती पर आज हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं। दलित परिवार में जन्म लेकर उन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सामाजिक समरसता का विश्व में ऐसा संदेश दिया जिसे आज याद किया जा रहा है।भाजपा पूरे देश में बुथ स्तर तक बाबा साहब की जयंती बनाकर उन्हें याद कर रही है, इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पाटिल ने कहा आज जो देश में संविधान चल रहा है उसका हम सभी पालन कर रहे हैं। यह संविधान बाबा साहब की देन हें, कांग्रेस ने कई बार बाबा साहब के संविधान को अपने निजी स्वार्थ के कारण बदला है। कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया, गरीबी हटाओ कांग्रेस का मूल तंत्र रहा है लेकिन कभी भी गरीब एवं दलितों के लिए कोई योजना नहीं बनी। वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस करती रही, हमें गर्व है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जन्म स्थल, शिक्षा मोक्ष भूमि एवं उनकी कार्यस्थली पर पंच तीर्थ का निर्माण कर बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया है। महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी अपने संबोधन में कहा कि वर्षों तक इस देश में कांग्रेस ने राज किया लेकिन कभी भी बाबा साहब का उन्होंने सम्मान नहीं किया। भारत रत्न की उपाधि से बाबा साहब को भाजपा सरकार ने सम्मानित किया, संविधान के निर्माता के साथ बाबा साहब सामाजिक समरसता राजनीतिक समानता और न्याय के प्रतीक थे। आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे। कांग्रेस ने वर्षों तक केवल बाबा साहब के नाम का उपयोग किया लेकिन कभी भी उन्हें सम्मान नहीं दिया भाजपा सरकार ने ही बाबा साहब के सपनों को धरातल पर उतार कर सच्ची सेवा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला महामंत्री राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, अमर यादव मुकेश तनवे, परमजीत सिंह नारंग, प्रवक्ता सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, प्रदीप यादव, हरीश सेन, श्याम फुलमाली, विक्की नरवाले, कपिल अंजने, विवेक सारसर, आशीष चटकेले,राजेश यादव, दीना पवार, नानूराम मांडले, रामसिंह रावत,संदेश गुप्ता, अश्विन साहू, चंद्रेश पचौरी, जीवन डिंडोरै, विजय महाजन,सोनु इंगे, सागर आरतनी, प्रशांत मिश्रा, सिसोदिया,गब्बर वर्मा, लोकेंद्र गौड पुनीत चौरसिया, बलदेव मौर्य, अशोक पटेल, सहित सामाजिक बंधु, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय भालेराव ने किया है आभार श्री दामोडे, हुकुम मैलुंदे ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!