
डिंडोरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजि
फरीद खान डिंडोरी
आज शुक्रवार को डिंडोरी जिले के विभिन्न विकासखंडों में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें समनापुर विकासखंड के ग्राम छिंदगांव में नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति द्वारा हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसी प्रकार से बजाग विकासखंड के ग्राम भुरसी में वसुंधरा ग्राम विकास समिति ने चकरार नदी में सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कंरजिया विकासखंड के ग्राम मेढाखार में ग्रामीण विकास संस्थान समिति अमलडीहा द्वारा दीवार लेखन और सफाई कार्य किया गया। शहपुरा विकासखंड के ग्राम कहंजरा में स्वामी विवेकानन्द नवयुवक मंडल और ग्राम विकास समिति द्वारा तालाब की सफाई कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।