कटनीमध्यप्रदेश

*मोदी की बिचार धारा व योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं मे जोश का मंत्र फुकने पहुचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक*

*मोदी की बिचार धारा व योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं मे जोश का मंत्र फुकने पहुचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*कार्यकरता सम्मान आयोजन मे विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढाया हौसला*

 

 

कटनी-   विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के मिशन में अपना योगदान दे रहा है ,विजयराघवगढ़ भाजपा का हर सक्रिय सदस्य सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सदस्य सम्मेलन दिनांक 11 फरवरी को विधायक कार्यालय मे सम्पन्न हुआ । सम्मेलन की शुरुआत भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। सम्मेलन में देश के बदलते परिदृश्य, विकास योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों पर विचार साझा किए गए। सम्मलेन को संबोधित करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि आप सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज बूथ से लेकर देश के बड़े हिस्से में भाजपा सत्ता के माध्यम से जनसेवा कर रही है । भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भारत की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के मिशन में अपना योगदान दे रहा है ।

हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में हमारी सरकार देश को विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है आज विश्व में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में अखंड भारत निर्माण को गति मिलेगी जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्वास और स्थायित्व का माहौल बना। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान दिया। भाजपा ने महिला सम्मान के लिए 33% आरक्षण क़ानून लागू किया है । मैं आप सभी कार्यकताओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण की योजना को जनजन तक पहुंचाए और देश के विकास में अपना भी योगदान दें। मैं चाहता हूं आपके गांव बस्ती का विकास बूथ स्तर के कार्यकर्ता के मन के अनुरूप विकास हो आप सभी विकास कार्यों की रूप देखा के विषय में अपने विचार जरूर बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित, लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। पिछले दिनों सदस्यता अभियान में विजयराघवगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए प्रदेश में ऊंचे स्थान पर सदस्यता ग्रहण कराई है। हमारी पार्टी राष्ट्र की भावना से समर्पित पार्टी है अन्य पार्टिया तो सिर्फ परिवारवादी पार्टी है भाजपा सिर्फ कार्यकताओं की पार्टी है एक छोटा सा कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकता है । जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि हम सब सक्रिय सदस्य भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं हम लोग लगातार पार्टी के लिए काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सम्मेलन का संचालन जिला मंत्री डारेश्वर पाठक एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जयवंत सिंह चौहान ने किया। *उपस्थित जन* सम्मेलन में विधायक संजय पाठक,जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महामंत्री सतीश तिवारी, सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, जिला मंत्री डारेश्वर पाठक,श्री विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता बाबा,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, श्रीमती सुधा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री उदयराज सिंह चौहान,तीनों नगर परिषदों के अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल, श्रीमती वसुधा मिश्रा, श्रीमती मनीषा शर्मा, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, भवानी राजा मिश्रा, जगदीश गुप्ता, मनोज तिवारी, प्रमोद सोनी, केशव यादव नमीत ग्रोवर अजय शर्मा पप्पू बृम्हमूर्ती तिवारी अंकुर ग्रोवर संतोष केवट गोलू मिश्रा मनीष मिश्रा जयवंत सिंह चौहान हरिश दुवे आदी सहित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!