उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

आरोपी की बहन का मकान ध्वस्त करता बुल्डोजर।

ट्रिपल मर्डर: गरजा बुलडोजर, आरोपी की बहन का मकान जमींदोज

ट्रिपल मर्डर: गरजा बुलडोजर, आरोपी की बहन का मकान जमींदोज

आरोपी की बहन का मकान ध्वस्त करता बुल्डोजर।

फतेहपुर जिला || हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह,अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप सिंह सहित तीन लोगों को मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस क्रूरतम वारदात के बाद आरोपियों पर स्थानीय लोगों ने बुलडोजर और एनकाउंटर की कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। पुलिस और जिला प्रशासन ने बुधवार की सुबह आरोपी ज्ञान सिंह की बहन के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव के तिहरे हत्याकांड में ग्रामीणों ने एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई के साथ आरोपियों के घर को ध्वस्त किये जाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि मृतक पप्पू सिंह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। जिसके चलते ग्रामीण उनके प्रति हमदर्दी रखते थे। यही बात पूर्व प्रधान को खटकती थी। मंगलवार की सुबह चुनावी रंजिश को लेकर अखरी गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह ने अपने बेटे पीयूष सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त तीनों लोगों की गोली मारकर नृसंश हत्या कर दी थी। इसके बाद घर में ताला लगाकर परिवार सहित सभी आरोपी मौके से भाग निकले थे। मृतक अनूप की पत्नी मनीषा सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह व उसके बेटे पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, ज्ञान सिंह उर्फ विपुल समेत छह के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों में मंगलवार की दोपहर पुलिस ने तीन हत्यारों को को गिरफ्तार कर लिया था।

बुधवार सुबह दो आरोपी स्कार्पियो से भाग रहे थे तबी पुलिस को सूचना मिली सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया तो अपराधियों ने पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे!

जवाबी कार्रवाई मे आरोपियों के पैर में गोली लगी उसके बाद तुरंत गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया

आरोपियों के पास से अवैध असलहा तथा जिन्दा कारतूस बरामद किया गया साथ ही स्कार्पियो को भी ज़ब्त कर लिया गया!

प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया!!

अर्पित अग्निहोत्री (Bureau Chief /Editor)

त्रिलोक न्यूज फतेहपुर

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!