नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति किया जागरूक
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं महिला मतदान का प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के लक्ष्य प्राप्ति एवं नव मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ. शैल जौशी के मार्गदर्शन में राजनीति विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में 05 अप्रैल को नव मतदाता जागरूमता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता नोडल अधिकारी डॉ. ओ.एस. मेहता ने बताया कि विद्यार्थियों में आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए। निर्वाचन के प्रति छात्राओं में जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसमें वोटर कार्ड के प्रति जागरूकता बढाना, लोकतंत्र महापर्व के प्रति विद्यार्थियों मे आदर एवं सम्मान बढाने के प्रति विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। संयोजक संदीप बिरला ने विद्यार्थियों में लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है के नारे लगवाये तथा अपका वोट आपकी ताकत-दोनो बने देश की ताकत, सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। स्लोगन लिखी तख्तीयां भी विद्यार्थियों के हाथों में दी। प्रो. मनोज भार्वे एवं गोविंद मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपने छोटे-छोटे कामों को छोडकर लोकतंत्र के पर्व को महत्व देना चाहिए। तभी हम सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभा सकते है।अंत में डॉ. दिपक ठाकुर ने कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षको एवं विद्यार्थियों का अभार व्यक्त किया।
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
5 days ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
5 days ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
5 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
5 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
5 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
5 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
7 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
1 week ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी