अभियान के कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सत्येन्द्र बैरवा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी श्री बैरवा द्वारा समस्त विभागों को अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने एवं साप्ताहित प्रगतिरत रिपोर्ट करने प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं वॉलेन्टर के रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही इन गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रकाशित कराने के निर्देश दिये गये।
कार्यशाला में जनपद स्तरीय समिति के समन्वयक अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉं. रीमा अंसारी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संबंधित विभाग द्वारा किस प्रकार के कार्य एवं गतिविधिया संचालित किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग, सहायक यंत्री लोक स्वास्थय यांत्रिकी सेवा, सहायक यंत्री नर्मदा विकास संभाग कसरावद, तहसीलदार तहसील कसरावद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी विकासखण्ड, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद, अधीक्षक उद्यानिकी विभाग, रेंजर वन विभाग, ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद उपस्थित हुए।